India Rise Special

आंध्रप्रदेश की फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए नालंदा के इटने मजदूर, घरों में पसरा गम का माहौल

नालंदा। आंध्र प्रदेश के एक्रीड गुडम गांव में स्थित पोरस नामक केमिकल फैक्टरी में  वायलर विस्फोट की चपेट में नालंदा जिले के चार श्रमिकाें की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए चारों युवक ममेरे-फुफेरे भाई थे। उनके घरों में मातम का माहौल है। वे होली में बिहार आए थे और बीते 26 मार्च को हीं एक साथ कमाने के लिए निकले थे।

 

फैक्‍ट्री में कई सालों से कर रहे थे का

 

परिजनों जानकारी देते हुए बताया कि, ” हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। स्‍वजनों ने बताया कि वे लोग होली में घर आए थे और होली के बाद बीते 26 मार्च को एक साथ कमाने के लिए निकले थे। वे सभी वहां कई सालों से काम कर रहे थे।”

 

नालंदा के चार श्रमिकों की मौत

 

नालंदा के चंडी थाने क्षेत्र के हबीबुल्लाह चक रहने वाले 35 वर्षीय कारू रविदास एवं 26 वर्षीय सुभाष रविदास जिंदा जल गए। वे आपस में चचेरे भाई थे। जबकि, हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंघ निवासी 21 वर्षीय मनोज रविदास तथा वसनियावां निवासी 29 वर्षीय अवधेश रविदास भी मारे गए।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: