TrendingUttar Pradesh

आगरा-मथुरा में शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने 33 प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाये जाने को मंजूरी मिली है। कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जानकारी दी है कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी (390।54 एकड़ 750 करोड़ की लागत की संभावना, जुलाई में शिलान्यास संभावित), कौशाम्बी के सिराथू में इंडो इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फूड के स्थापना को मंजूरी, (अमरुद आंवला केले को लेकर शोध कार्य हेतु) दी गई है। वहीं, मंत्री अनिल राजभर ने बताया है कि जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे मान्यता की मंजूरी मिली है।

दिव्यांग राजकीय विवि बना जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय

उन्होंने बताया कि  अब उत्तर प्रदेश जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे जाना जायेगा, आजीवन कुलाधिपति जगतगुरु ही रहेंगे, उनके बाद राज्यपाल कुलाधिपति होंगे।।यहां के कर्मचारी राजकीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही माने जाएंगे, अब से 50% दिव्यांग छात्र शिक्षा प्राप्त करेंगे, शेष 50% मे सामान्य छात्र भर्ती हो सकेंगे, इस तरह यह विश्वविद्यालय प्रदेश का दूसरा दिव्यांग विश्वविद्यालय होगा, इससे पहले शकुंतला मिश्रा विवि वर्तमान मे कार्य कर रहा है।

जुलाई में शुरू होगा वृक्षारोपण अभियान

मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि वर्तमान वर्ष में वृक्षारोपण अभियान जुलाई मे शुरु किया जायेगा, पिछले वर्षो के वृक्षारोपण की गणना हेतु फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून द्वारा थर्ड पार्टी के रूप मे आंकलन करवाया जा रहा है। सुरेश खन्ना ने बताया कि महोबा, मैनपुरी, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, हाथरस मे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज़ हेतु प्रस्ताव को मंजूरी  इली है। उत्तर प्रदेश टाउनशिप योजना को मंजूरी दे गई है, दो लाख से कम आबादी के आधार पर होगा गठन। प्रयागराज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके डॉ।राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि करने को मंजूरी दे दी गई है। मेरठ मे राज्य खेल विश्विद्यालय को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के नाम पर रखे जाने को मंजूरी।

संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार, पुनरुद्धार व अवस्थापना हेतु संशोधन को मंजूरी शासन द्वारा 95% व्यय किया जायेगा,5% मैनेजमेंट द्वारा व्यय करने की सहूलियत दिये जाने का प्रस्ताव, प्रदेश मे कुल 357 विद्यालय मौजूद हैं। सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा प्रस्ताव को मंजूरी,  मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 5 लाख बीमा का लाभ मिलेगा (छोटे उद्यमियों को मिलेगा लाभ), आगरा मथुरा मे पर्यटन विकास हेतु हेलीकॉपटर सेवा शुरुआत करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मथुरा के बंद छाता चीनी मिल को शुरु करने की मंजूरी (2009 से बंद है मिल) मिली है। वहीं, भामाशाहजी की जयंती यानी 29 जून के के दिन व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की मंजूरी मिली है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: