Career
World University Ranking: कई भारतीय विश्वविद्यालय विश्व रैंकिंग में हुए शामिल, देखें पूरी लिस्ट
विश्व की टाइम्स उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय रैंकिंग 2022 का परिणाम जारी हो गया हैं जिसमे यूनाइटेड स्टेट्स का कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले फिजिकल साइंस की लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने लाइफ साइंसेज के लिए पहली रैंक हासिल की। इस रैंकिंग में भारत के कई संस्थानों ने अपनी जगह बनाई। क्लिनिकल और हेल्थ के लिए भारत के एक मात्र संस्थान JSS एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च को 93 नंबर पर रखा गया। भारत के कई विश्वविद्यालयों ने सब्जेक्ट 2022 रैंकिंग की सूची में जगह बनाई है।
क्लिनिकल और हेल्थ श्रेणी में
- JSS एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्चको रैंक 93 पर।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालयको 251-300 रैंक पर।
- जामिया हमदर्दको 501-600 रैंक पर।
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालयको 601+ रैंक पर।
इन संस्थानों को भी मिली जगह
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसको लाइफ साइंस कैटेगिरी में 176-200 श्रेणी में।
- बिट्स पिलानीको 251-300 श्रेणी में।
- अलगप्पा विश्वविद्यालयको 401-500 श्रेणी में।
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 401-500 श्रेणीमें।
- जामिया मिलिया इस्लामिया को 401-500 श्रेणी में।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 501-600 श्रेणी में।
- दिल्ली विश्वविद्यालय501-600 श्रेणी में।
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को 501-600 श्रेणी में।
- फिजिकल साइंसके लिए, IIT गांधीनगर को 301-400 श्रेणी में।
- IIT इंदौरको 401-500 श्रेणी में।
- दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) ने साइकोलॉजी के लिए 401-500 श्रेणी में।