TrendingUttar Pradesh

मालदीव के शिक्षा मंत्री ने डॉ. ब्रह्मजोत कौर को किया सम्मानित

संयुक्त निर्देशिका डॉ ब्रह्मजोत कौर को ग्लोबल एजुकेशन फेस्ट सम्मानित किया गया।

लखनऊ: अवध कॉलेजिएट की संयुक्त निर्देशिका डॉ ब्रह्मजोत कौर को ग्लोबल एजुकेशन फेस्ट सम्मानित किया गया। फेस्ट का आयोजन जयपुर में किया गया। जिसमें देश भर से आए 550 से अधिक शिक्षक सम्मिलित हुए।
डॉक्टर ब्रह्मजोत कौर ने एनईपी 2020  के कार्यान्वयन पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए। जिसके लिए मालदीव के शिक्षा मंत्री डॉ अब्दुल्ला राशिद अहमद ने उन्हें और विद्यालय अवध कॉलेजिएट को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डॉ ब्रह्मजोत कौर ने कहा कि,  यह अवध कॉलेजिएट के लिए गर्व का विषय है। अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह और निदेशिका जतिंदर वालिया ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: