
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने साझा किया डांसिंग वीडियो, फैन्स ने कहा – ये है जलवा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस से अपनी उम्र का पता नहीं लगने देती हैं। वे इंडस्ट्री का ऐसी कलाकार हैं जो आज भी अपने लुक्स से किसी को भी मात दे सकती हैं। मलाइका ने अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीत लिया है। इन दिनों तो मलाइका अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंधने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी के बीच मलाइका ने हाल ही में अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है की मलाइका अरोड़ा होटल के एक कमरे में पहले तो बाथरोब में डांस करती नजर आती हैं। वहीं दूसरे ही पल वे एक बेहतरीन स्टाइलिश आउटफिट में दिखती हैं। उनका अंदाज फैन्स को हैरान कर देता है। मलाइका एक अंग्रेजी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है मलाइका ये है जलवा। तो वहीं दूसरे फैन को मुन्नी की याद आ गई। आपको बता दें की सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।