TrendingUttar Pradesh

अलीगढ़ में तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, मौके पर एक की मौत, इतने लोग बुरी तरह से जख्मी

 अलीगढ़ : पुराने शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के अपर कोट मोहल्ले में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

ये भी पढ़े :- नहीं रहे हैरी पॉटर फिल्म के ‘हैग्रिड’, लम्बे समय से थे बीमार ..

जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया और घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मलखान सिंह अस्पताल में किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत में एक कारखाने का गोदाम था।  दुर्घटना के समय कुछ ही लोग इमारत में मौजूद थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत की हालत बहुत खराब थी और पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद जलभराव ने स्थिति और खराब कर दी थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: