TrendingUttar Pradesh

Mainpuri By Election 2022: डिंपल यादव का प्रचार करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह

पूर्वांचल के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को मैनपुरी में डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार करने का काम दिया है।

लखनऊ: मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव को समर्थन देने की घोषणा करने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी के महासचिव और पूर्वांचल के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को मैनपुरी में डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार करने का काम दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव व माफिया धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने जनवरी 2021 में आजमगढ़ के ठेकेदार अजीत सिंह की हत्या की साजिश करने पर 25000 का इनाम घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी आज मैनपुरी में धनंजय सिंह तथा जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के साथ मीडिया से वार्ता करेंगे।

पटना को Airtel ने दिया 5G का तोहफा, जानिये किन इलाकों में मिलेगा फ्री हाई स्पीड डेटा..

बाहुबली धनंजय सिंह भी डिंपल यादव का प्रचार करेंगे

बिहार की जनता दल यूनाइटेड का समर्थन करने वाली समाजवादी पार्टी के पक्ष में नीतीश कुमार की पार्टी ने बाहुबली धनंजय सिंह को डिंपल यादव के प्रचार में लगा दिया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में आगामी 5 दिसंबर को मतदान डाले जाएंगे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है यहां पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है वही भारतीय जनता पार्टी ने डिंपल यादव के खिलाफ इटावा से सांसद रहे रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: