
महोबा: आगामी 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज महोबा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थली और हवाई सर्वेक्षण किया इस दौरान उनके साथ जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। 1 घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री महोबा में रहे इसके बाद वह झांसी के लिए रवाना हुए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2655 अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया जाना है।
गौरतलब है कि इस परियोजना से बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच और कार्यक्रम स्थल के साथ समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में करीब 200000 से अधिक की भीड़ पार्टी इकट्ठा करेगी। वही बताया जा रहा है कि जनपद महोबा ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की भी पुलिस के अलावा पीएसी एसपी जी और अन्य पुलिस बल लगाया गया है।