
महाराजगंज : मुख्यमंत्री संग रक्षामंत्री ने किया महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण
मूर्ति अनावरण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन…
मूर्ति अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा की देश में जब किसी देश की मर्जी आती थी तो घुसपैठ कर लेता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत में जो कर दिखाया है वह आज नए भारत के जज्बे को सलाम करता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा 2014 से पहले देश में आंतरिक स्थिति बहुत खराब थी वही नक्सलवाद और माओवाद बढ़ चढ़कर बोल रहा था लेकिन वही प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने के बाद देश का उग्रवाद औरंगाबाद देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहा है।
राजनाथ सिंह का संबोधन
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मलीन गोरज पीठ के पीठाधीश्वर पूजा वेदनाथ का अपने जीवन में व्यक्तित्व अद्भुत था। उनके व्यक्तित्व से मैं बेहद प्रभावित मैं अपने जीवन काल में सदैव उनसे आशीर्वाद लेता रहता था और उनके पेड़ा प्राप्त करता रहता है इतना ही नहीं इस दौरान मुझे उनका सान्निध्य प्राप्त होता रहता था।
राजनाथ सिंह ने संबोधन में कहा कि गोरा और नाथ संप्रदाय ने सनातन धर्म की रक्षा संवर्धन के लिए जितना कार्य किया उसकी प्रशंसा जितनी की जाए वह कम है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आजादी के 2 वर्ष के बाद रामलला के जन्म स्थान पर पूजा करने का काम तत्कालीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत दिग्विजय नाथ ने किया था। नाथ संप्रदाय ने कभी किसी धर्म को बांटने का कार्य नहीं किया बल्कि उन्होंने सब को जोड़ने की कोशिश की है जिन्हें अछूत कहा जाता था।