महंत नरेंद्र गिरी ने दी दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, बोले- नहीं किया कभी उन्होंने समझौता
महंत नरेंद्र गिरी ने दिवंगत राम भक्त कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मार्ग को प्रशस्त करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही थे।
अयोध्या : महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमेशा साधु-संतों का सम्मान करते थे। गिरी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जब भी संतों से मिलते थे उनका आशीर्वाद लेते थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। SC से श्रीराम मंदिर के पक्ष में जब फैसला आया तब भी उन्होंने यही कहा था कि उनका जीवन अब सफल हो गया।
महंत नरेंद्र गिरी ने दिवंगत राम भक्त कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मार्ग को प्रशस्त करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही थे। उनके काल में बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे का विध्वंस हुआ था। महंत नरेंद्र गिरि के अनुसार विवादित ढांचा हिंदुओं पर कलंक था, उसे गिराने में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने न केवल सहयोग दिया बल्कि उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने से भी इंकार कर दिया था।
मुख्यमंत्री पद का त्याग किया
रामजन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए कल्याण सिंह ने सीएम के पद का भी मोह नहीं किया। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद का त्याग किया। कल्याण सिंह के निधन पर पूरा संत समाज दुखी है।
कल्याण सिंह ने राम मंदिर मुद्दे पर कभी भी समझौता नहीं किया। यही वजह थी कि जब वह पिछले लगभग 3 महीने से बीमार थे तो उनसे मिलने वालों में सभी दलों के लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: तेजस हुई दो घंटे लेट, 2135 यात्रियों को मिलेगा 4 लाख से ज्यादा का मुआवजा