India Rise Special

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएगे मदन कौशिक

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से धामी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भाजपा में बदलाव की अटकलों पर भी विराम लग गया है। इसके पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है, पर ऐसा नहीं हुआ। इस बात साफ हो जाता है कि कौशिक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। ये भी माना जा रहा कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है।

 

 

 

पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे मदन कौशिक को पिछले वर्ष मार्च में सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक की अगुआई में विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में सफल रही।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: