लखनऊ : मुख्यमंत्री ने UPPCS के नए अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का छात्र कल का भविष्य
लखनऊ : प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। राजधानी लखनऊ में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नव चयनित जिला समाज कल्याण अधिकारियों व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र वितरण दिया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नव चयनित जिला समाज कल्याण अधिकारी के वार्ड संख्या अधिकारी को नियुक्त पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों से संवाद किया। छात्रों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार शोषित वंचित को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।
आज का छात्र कल का भविष्य
पत्र वितरण संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो आज छात्र हैं वह कल के भविष्य होंगे। उन्होंने छात्रों से कहा पहले कितने आरोप लगते थे भर्ती प्रक्रिया में सीबीआई जांच होती थी मामला कोर्ट में जाता था कोर्ट को रोक लगानी पड़ती थी अगर वही प्रक्रिया आज भी होती तो आप का चयन नहीं हो पाता।
जुगाड़ की गुंजाइश नहीं
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश में अब किसी भी भर्ती के लिए किसी से जुगाड़ की गुंजाइश नहीं है। सभी अभ्यर्थियों को उनके टैलेंट के अनुसार उनका चयन हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया में ना कोई लेन-देन न किसी प्रकार का कोई गलत साधन का प्रयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इमानदारी से प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलेगी।