TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: महापौर ने किया “हर घर तिरंगा अभियान” का शुभारंभ, महापौर ने पार्षदों को दिलाई शपथ

कार्य का शुभारंभ करते हुए समस्त पार्षदों, अधिकारियों और समाज सेवियों को अपने दायित्व का निर्वहन कर

  • इतिहास से खोए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाएंगी महापौर संयुक्ता भाटिया, उनके नाम होंगी लखनऊ की सड़के और चौराहे
  • “हर घर तिरंगा अभियान” हर राष्ट्रभक्त नागरिक के लिए राष्ट्रीय उत्सव : महापौर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने अगस्त क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर समस्त पार्षदों संग ऐतिहासिक झंडेवाले पार्क अमीनाबाद से लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 108 फीट ऊंचे तिरंगे को फहरा कर किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया अपने समस्त मा० पार्षदों संग मिलकर अपने लखनऊ को राष्ट्र भाव से ओतप्रोत करने के इस पुनीत कार्य का शुभारंभ करते हुए समस्त पार्षदों, अधिकारियों और समाज सेवियों को अपने दायित्व का निर्वहन कर अपने अपने वार्डो में हर घर तिरंगा फहराने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई।

काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में सीएम योगी ने किया डाक टिकट का अनावरण

इस दौरान महापौर ने उपस्थित पार्षदों को अपने अपने वार्डो और क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए भी कहा।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊवासियों से प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए अपील करते हुए कहा कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने के लिए सब स्वेच्छा से आगे आएं। इस अभियान को पूरा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होना हम सब के लिए गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान की बात है। यह समय हमारे वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों को भी याद करने का है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी परन्तु उनका जिक्र इतिहास के पन्नो में नाममात्र आकर छिप गया। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है। आने वाले 25 साल भारत का एक नव निर्माण करेंगे। महापौर ने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए। यह अभियान किसी राजनीतिक दल का नहीं, अपितु हर राष्ट्रभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। हमें हर घर तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

छत्तीसगढ़: अरुण साव बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने लगाई मुहर

महापौर ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मैं लखनऊ की जनता की ओर से आभार जताती हूँ कि उन्होंने हमे आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान जैसे अभियानों की प्रेरणा प्रदान कर राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान की है और राष्ट्रीय स्वाभिमान को जीवंत रखने का कार्य किया।

महापौर में आगे कहा कि आज अगस्त क्रांति के मौके पर मैं यह घोषणा करती हूँ कि ऐसे वीरो और सेनानियों के बलिदान को नगर निगम हमेशा के लिए जीवंत रखने का कार्य करेगा जिनको इतिहास की किताबो ने उचित सम्मान नही दिया गया। आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में स्वतंत्रता के ऐसे सिपाही जिनके बलिदान को सम्मान नहीं मिल पाया उनके नाम पर हम मार्गों और चौराहा का नामकरण करेंगे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: