TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: अमृत महोत्सव में बोले सीएम योगी, कहा- ये संस्‍कृति का निर्माण करने वाला भारत

लखनऊ: राजधानी में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आजादी के वीर शहीदों के नमन किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब एक नए भारत की तस्वीर हम सबके सामने है। यही भारत जो दूसरे देशों पर दवाओं के लिए निर्भर रहता था। लेकिन, कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन और पीपीई किट देने का काम किया।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि, नया भारत है जो अपनी आस्था के सम्मान के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा भी करते हैं। हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करते हैं। उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को हम साकार होते देख रहे हैं। हर गरीब को घर, राशन, बिजली और शौचालय दिया जा रहा है।

आज़ादी मांगने से नहीं मिली: मुख्‍यमंत्री  

सीएम योगी ने कहा कि, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए बलिदान दिया व देश सेवा करने में नायकों के परिवार का इस कार्यक्रम में स्वागत है। हम सब जानते हैं कि ये भव्य आयोजन पूरे लखनऊ को आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ रहा है। आज़ादी मांगने से नहीं मिली थी, लंबे संघर्ष के बाद मिली थी। इस बात को देश की नई पीढ़ी को जानने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 75वें वर्षगांठ पर शुरू किया गया। ये कार्यक्रम देश के सपूतों के साथ जुड़ने का कार्यक्रम है।

सूबे के मुखिया ने कहा कि, देश में अलग-अलग समय में आंदोलन चलता रहा, लेकिन सामूहिक रूप से बड़ा प्रयास वर्ष 1857 में हुआ। उत्तर प्रदेश इस क्रांति का बड़ा केंद्र रहा। मंगल पांडेय, वीरांगना झांसी की रानी, अवंतीबाई के संघर्षों, नाना साहेब की क्रांति का केंद्र रहा। इसी समय हमको काकोरी चौरी चौरा कांड की शताब्दी महोत्सव को मनाए जाने का अवसर मिल रहा है। अमृत काल की इस ऊर्जा का उपयोग हम भारत के विकास के लिए करना है। ये हमारे लिए संकल्प है सीमाओं पर रक्षा करने वाले वीर शहीदों को स्मरण करने का।

ये संस्‍कृति का निर्माण करने वाला भारत है: सीएम योगी  

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत इसी अभियान का हिस्सा है। आज भारत दुनिया को पीपीई किट, सैनेटाइज़र, कोरोना वैक्सीन को दे रहा है। ये भारत की नई ताकत का एहसास करवाता है। ये सुरक्षित, सर्वश्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने वाला नया भारत है, जो सबका साथ सबका विकास कर रहा है। उन्‍होंने कहा, दूसरी ओर भारत की ओर आंख उठाने वालों को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक करके मुहतोड़ जवाब देता है। सीएम ने कहा, ये संस्कृति का निर्माण करने वाला भारत है। भारत माता के जिन अमर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन सपूतों को नमन है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: