लखनऊ: पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क विपिन सिंह का शव जिस कमरे में मिला है |
- हजरतगंज पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद
लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे सुरक्षित क्षेत्र हजरतगंज में राजभवन के सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क विपिन सिंह का शव जिस कमरे में मिला है | उसमें शराब की बोतलें भी मिली है। शव की सूचना पाकर शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके की पड़ताल कर रहे हैं, जबकि विपिन सिंह के परिवार के लोग हत्या की आशंका जताकर वहीं पर डटे हैं। मुख्यालय पर सुरक्षागार्ड भी तैनात है लेकिन क्लर्क विपिन सिंह की मौत की भनक किसी को नहीं लगी।
परिजनों का कहना है कि क्लर्क विपिन सिंह कल घर से मुख्यालय आए थे। वही मुख्यालय के कर्मचारी बता रहे हैं कि विपिन सिंह मुख्यालय में कल तैनात था और मुख्यालय में तैनात अन्य 3 लोगों के साथ विपिन सिंह ने कार्यालय के कमरे में शराब पी थी। मौके पर हजरतगंज पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।
गोरखपुर: सीएम योगी ने AIIMS में ऑडिटोरियम और टोबैको कंट्रोल सेंटर का किया उद्घाटन
विपिन सिंह की मौत पर उनकी पत्नी सपना सिंह का रो- रो कर बुरा हाल है। सपना सिंह ने विपिन के साथ कल रात इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश होने की बात कही है। सपना सिंह ने कहा कि इन दोनों लोगों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। हजरतगंज पुलिस ने विपिन सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।