
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कई तिलिंम्स और कई पिछले रिकॉर्ड तोड़े। इसी में आज भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के दौरान भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार मोहनलालगंज से विधायक रही सुशीला सरोज को मैदान में उतारा था भाजपा के अमरीश कुमार ने उन्हें 16581 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
आपको बता दें कि देश के पहले विधानसभा चुनाव के साथ मोहनलालगंज सीट अस्तित्व में है मोहनलालगंज की सीट सुरक्षित समाजवादी पार्टी की परंपरागत मानी जाती रही है। लेकिन कई दशकों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने मोहनलालगंज की सीट पर अपना कब्जा जमाया है।
आपको बता दें कि आजादी के बाद 1951 मैं इस सीट का गठन हुआ था लेकिन तब से लेकर आज तक केवल बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है लेकिन सात दशकों के बाद आज मोहनलालगंज की सीट पर कमल खिला है।