
लखनऊ: कांग्रेस की मैराथन को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, कोविड गाइडलाइन का हवाला देकर परमिशन से इनकार
यूपी में महिलाओं को साथ जोड़ने की कांग्रेस की मुहिम में या मैराथन बेहद अहम है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में कल प्रियंका गांधी के लड़कियों लड़ सकती हूं नारे के तहत 26 दिसंबर को लखनऊ मैं आयोजित होने वाली महिलाओं के मैराथन को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। बता दें कि पार्टी इस मैराथन के जरिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं की ताकत का प्रदर्शन करने वाली थी। प्रशासन ने राजधानी में धारा 144 को भी प्रोटोकोल का बहाना देते हुए मैराथन नहीं आयोजित करने के लिए इजाजत नहीं दी।
यूपी में महिलाओं को साथ जोड़ने की कांग्रेस की मुहिम में या मैराथन बेहद अहम है। इससे पहले मेरठ में हुई मैराथन के जरिए कांग्रेस पार्टी अपनी ताकत दिखा चुकी है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में या मैराथन 1090 चौराहा से निकलने वाली थी जिसका प्रचार पार्टी जोर शोर से कर रही थी। वही इस मैराथन में शामिल होने के लिए 8000 महिलाएं रजिस्ट्रेशन भी करा चुकी है।
गौरतलब है कि प्रशासन के द्वारा मेरा अतीत की इजाजत ना मिलने पर पार्टी प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मेरठ में भी मैराथन की भीड़ देखकर योगी सरकार डर गई है। जिसके योगी सरकार के इशारे पर प्रशासन ने 1090 चौराहा से होने वाली मैराथन की इजाजत नहीं दी है। उन्होंने कहा की आप या मैराथन दौड़ 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम पर आयोजित होगी।