
लखनऊ: उत्तर प्रदेश मैं होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज 2 प्रत्याशियों का ऐलान किया है जिसमें आजमगढ़ से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी घोषित किया है तो वही रामपुर से घनश्याम लोधी को बीजेपी ने टिकट दिया है।
फ्रांस भारतीय कंपनियों को निवेश के लिए कर रहा आकर्षित
गौरतलब है कि रामपुर और आजमगढ़ की सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। दोनों ही नेता विधायक चुने गए हैं जिसके बाद दोनों ही नेताओं ने लोकसभा पद से इस्तीफा दिया था इसी के चलते इन्हीं दोनों सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं।