
TrendingUttar Pradesh
शराब कांड: एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने के बाद दबोचा गया
बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जहरीली शराब कांड के दुसरे मुख्य आरोपी नईम को मंगलवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान नदीम के पैर में गोली लग गई है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई थी। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अब तक 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आठ अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही है, जिनमें दो पर इनाम रखा गया है। जिले के SP अनुराग आर्य का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
माहुल जहरीली शराब कांड में दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और अहरौला थाना के रूपईपुर गांव में छापेमारी कर दवा निर्माण सरकारी लाइसेंस पर संचालित हो रहे अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया था। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था जबकि छह आरोपी फरार हो गए थे। बताया गया कि फरार लोगों में चार सगे भाई शामिल थे। जिन पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, दो पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 50 हजार के एक इनामी नदीम का पुलिस ने पांच दिन पहले फुलवरिया-सोफीपुर मोड़ पर पकड़ लिया था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।