
TrendingUttar Pradesh
लता मंगेशकर की अस्थियों का गंगा में विसर्जित, नम आंखों से परिवार वालों ने दी विदाई
मुंबई से अस्थियों का कलश लेकर लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर वाराणसी पहुंचीं।
वाराणसी: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थियां आज वैदिक रीति से पूजन के बाद शिव की नगरी काशी में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी। इससे पहले अहिल्याबाई घाट पहुंचने पर अस्थि कलश का पूजन पुरोहित श्रीकांत पाठक ने कराया।
आपको बता दें कि मुंबई से अस्थियों का कलश लेकर लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर वाराणसी पहुंचीं। खिड़किया घाट से नाव से अहिल्याबाई घाट पर पहुंचीं। जिसके बाद अस्थि कलश का पूजन कर परिजनों ने फुल अर्पित किए और विधि-विधान के साथ गंगा की मध्य धारा में अस्थियां प्रवाहित की।
बता दें कि 6 फरवरी को लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कहा था। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसके बाद लता मंगेशकर के परिवार ने अस्थियों का विसर्जन पवित्र 03 स्थानों पर करने का फैसला किया है। 10 फरवरी को लता मंगेशकर जी का अस्थि विसर्जन नाशिक के रामकुंड में किया गया था और अब काशी के बाद हरिद्वार में भी अस्थियों के एक कलश का विसर्जन किया जाएगा।