Entertainment
लता मंगेशकर की शाम को होगी अंत्येष्टि, पीएम मोदी अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे मुम्बई
मुम्बई। बॉलीवुड समेत पूरे देश में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से गम का माहौल है। इसके चलते केंद्र सरकार ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक रखे जाने का फैसला लिया है। रविवार की सुबह मुम्बई के बीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्षीय लता जी का निधन हो गया। शाम को 6.30 उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी मुंबई जाएंगे।
सूत्रों की माने तो देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों को वायरलेस संदेश भेजकर सूचना भेजी गई। दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिनी राष्ट्रीय शोक का फैसला लिया है।