TrendingUttar Pradesh

माघ मेला का आखिरी स्नान आज, बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

सुबह से ही संगम में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि स्नान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रयागराज : संगम नगरी में चल रहे माघ मेले का महाशिवरात्रि के पर्व पर आखिरी स्नान चल रहा है। माघ मेले के इस अंतिम स्नान में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही संगम में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि स्नान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

जिला प्रशासन ने भी महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी है। शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है। संगम में सुबह से ही लाखों श्रद्धालु स्नान-दान कर रहे हैं। संगम क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। अब तक करीब 7 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: