लखीमपुर खीरी:UP के लखीमपुर खीरी में बवाल के बाद मचा घमासान
मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कई नेताओं ने किया वीडियो शेयर
लखीमपुर खीरी: UP के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद मचा घमासान। घटना के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एक खतरनाक नया वीडियो सामने आया जिसमे प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/priyanka-gandhi-was-in-police-custody-for-more-than-28-hours-read-news/
कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है।
TW: Extremely disturbing visuals from #LakhimpurKheri
The silence from the Modi govt makes them complicit. pic.twitter.com/IpbKUDm8hJ
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021
इसके अलावा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और योगी सरकार पर निशाना साधा।
इस वीडियो में तो साफ़ दिख रहा है कि किसानों को कुचला जा रहा है. मंत्री जी के बेटे तो कह रहे थे कि वे गाँव में कुश्ती करवा रहे थे https://t.co/RV5CUI6c4b
— पंकज झा (@pankajjha_) October 5, 2021
गौरतलब रविवार को बवाल में आठ लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई थी। इसमें चार किसान, एक मंत्री के बेटे की गाड़ी का चालक और तीन भाजपा कार्यकर्ता बताए गए थे। मगर पत्रकार की मौत की जानकारी होने के बाद यह आंकड़ा नौ बताया जाने लगा। हालांकि ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने साफ किया कि कुल आठ लोगों की ही मौत हुई है। मरने वालों में चार किसानों के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक चालक और एक पत्रकार शामिल हैं।