India Rise Special

जानिए अपने ही घर में युवक ने क्यों लगाई आग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

रुद्रपुर। उत्तराखंड के जिला रुद्रपुर के ऊधमसिंह नगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगाकर पत्नी और मासूम बच्ची को जलाने का प्रयास किया है। इसी के चलते घर मे रखा हुआ हजारों का सामना जलकर राख हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

 

ग्राम धरमपुर रहने वाली यशोदा ने तहरीर देते हुए बताया कि, “उसका पति नशे का आदी है। विरोध करने पर आए दिन उसकी पिटाई करता है। पति उसकी पिटाई कर सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली और मोबाइल छीनकर ले गया। शाम को उसका पति आया और उसने घर में आग लगा दी। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को भी जलाने का प्रयास किया। लेकिन उसने दोनों की जान जैसे तैसे बचाई।”

 

 

 

लेकिन पति द्वारा लगाई गई इस आग में घर का सारा सामान चलकर राख हो गया ।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही आरोपि पति को गिरफ्तार किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि, ” आरोपित को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: