IndiaIndia - World

जानिए दीपावली से पहले हर साल क्यों जलाया जाता है यहाँ नरकासुर का पुतला ?

पणजी। आज पूरा देश दीपावली का पावन पर्व मना रहा है। इस पर्व की कई दिन पहले से लोगों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी जाती है। दीपावली के अवसर पर लोग साफ सफाई कर के लाइट्स से घर को सजाते है। लोगो का मानना है आज के दिन घर मे लक्ष्मी आगमन होता है। वही आज गोवा के पणजी में दीपावली के अवसर पर कुछ लोगों ने  ‘नरकासुर’ का पुतला फूंका है।

 

आज गुरुवार को पणजी में  नरकासुर  का पुतला जलाया गया। लोगों ने आज नरकासुर के पुतले में  आग लगाते ही पुतला धू – धू कर जलने लगा और पटाखे की गूंज चारों ओर गूँज गयी। दरअसल, दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसे मनाने के पीछे कहानी है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर के कैद से करीब 16000 महिलाओं को उसकी कैद से छुड़ाया है।

पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के तीसरे दिन यानी कार्तिक अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इससे ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, इसलिए इस पर्व को मनाया जाता है।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: