Entertainment

जानिए सुष्मिता सेन ने क्यों लिया ऐसा भयावक अवतार?

दिल्ली। इस समय वेब सीरीज का बहुत ज्यादा बोलबाला है। इसी दौरान अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमे वे काफी भयावक अंदाज में नजर आ रही है। जिसमें वे बिखरे बाल और गुस्सैल अंदाज में नजर आ रही है। अगर आप बॉलीवुड की अच्छी जानकारी रखते हैं तो आपके लिए ये पहेली काफी आसान होगी।

आर्या 2 की तैयारी में सुष्मिता सेन 

सुष्मिता सेन का यह अवतार लाल रंग में रंगी यह अभिनेत्री को पहचाना आपके लिए काफी चुनौती भरा है।  सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने खतरनाक अंदाज का लुक शेयर किया है। जिसजे साथ ही अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक वीडियो साझा किया है।  जिसमें उनके अंदाज देखकर किसी के भी होश गुम हो जाए।  पूर्व मिस यूनिवर्स का यह लुक उनकी सुपरहिट वेब सीरीज ‘आर्या’ के सीजन 2 से है। सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आर्या 2’ को लेकर ऐलान कर दिया है और बता दिया है कि इस बार यह सीरीज पहले से काफी ज्यादा खतरनाक नजर आने वाली है।

सामने आया आर्या का फर्स्ट लुक

आर्या 2 के फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “फर्स्ट लुक. लौट आई है शेरनी. इस पहले से भी ज्यादा खतरनाक. जल्द आ रही है आर्या 2.’ इस वेब सीरिज को निर्देशक राम माधवानी बना रहे है। फैंस ने आर्या के पहले सीजन को खासा पसंद किया था और सुष्मिता सेन के किरदार को भी लोगों ने खासा पसंद किया था।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: