
जानिए आखिर फरहान अख्तर की मां ने क्यों दी घर से निकालने की धमकी?
अगर हम आपसे पूछें कि, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, गायक से लेकर एक टेलीविजन होस्ट तक हर रोल को कौन बरखूबी निभाता है तो जाहिर है कि आपकी जुबान पर फरहान अख्तर का नाम जरूर आएगा। फरहान को बॉलीवुड में टैलेंट का पावरहाउस माना जाता हैं।
जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं फरहान
बॉलीवुड के मशहूर लेखक-कवि जावेद अख्तर और अभिनेत्री हनी ईरानी के बेटे फरहान अख्तर ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाने वाले फरहान मर्द (MARD) के माध्यम से बलात्कार और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हैं। जिसके चलते वो हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। तो आइये आज फरहान के जन्मदिन पर जानेत हैं उनकी कुछ अनसुनी बातें….
मां से मिली थी घर से निकालने की धमकी
दरअसल फरहान का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था। जिसके चलते वो कॉलेज ड्रॉपआउट भी हैं। फरहान की मां को चिंता थी कि अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं की तो क्या करेंगे। तो उनकी मां ने उन्हें धमकी दी थी कि, अगर उन्होंने अपने जीवन में कुछ नहीं किया तो वे उन्हें घर से निकाल देंगी। इस धमकी की वजह से फरहान ने अपने पिता की ही तरह एक पटकथा लिखना शुरू किया। और इस तरह उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ की कहानी लिखी। जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा भी गया है।
बिग बी की दीवार फिल्म के हैं फैन
फरहान अख्तर की माने तो, उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र अभिनीत क्लासिक फिल्म ‘शोले’ को लगभग 50 बार देखा है। लेकिन वो इस फिल्म से नाखुश थे क्योंकि उनको ये फिल्म परफेक्ट नहीं लगी। उन्हें बिग-बी की फिल्म ‘दीवार’ बेहद पसंद है। बॉलीवुड के अलावा अख्तर का हॉलीवुड कनेक्शन भी है। अभिनेता ने 2004 में ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ नामक फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं।
‘रंग दे बसंती’ को कहा था न
क्या आप जानते हैं कि, ‘रंग दे बसंती’ के लिए फरहान पहली पसंद थे। निर्माताओं ने आमिर खान से पहले फरहान को संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसके अलावा अभिनेता ने ‘दम मारो दम’ में राणा दग्गुबाती के रोल को भी ठुकरा दिया था। फरहान अख्तर ने 2013 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए केवल 11 रुपये की टोकन राशि ली थी। अगर उनकी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘तूफ़ान’ में देखा गया था। जिसमें उनके शारीरिक परिवर्तन की बहुत सराहना की गई थी।