
जानिए किसका घी होता है सबसे बेहतर…
घी का प्रयोग हम खाने-पीने और पूजा पाठ में करते हैं। खासकर भारतीय दाल रोटी चावल में घी मिलाकर खाते हैं। वृद्ध लोगों का मानना है कि घी स्वास्थ्य बनाता है और शरीर को स्वस्थ करता है। जबकि कई लोग देसी घी की मालिश करते हैं। देसी घी के कई मायने होते हैं। वैसे तो देसी घी गाय से आता है और भैंस से भी, लेकिन लोग भ्रमित हो जाते हैं कि कौन सा घी बेहतर है, तो आइए जानते हैं कि गाय का घी बेहतर है या भैंस का घी।
गाय का घी
गाय के घी में पीलापन होता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और कैल्शियम होता है। ये है गाय के घी की खास बात। इसमें थोड़ी मात्रा में वसा होता है। वजन बढ़ने का डर नहीं रहता है।
भैंस का घी
भैंस का घी शुद्ध सफेद घी होता है। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। इस घी में वसा की मात्रा अधिक होती है। इसलिए लोग इसका इस्तेमाल कम करते हैं।