IndiaIndia - World

जानिए कौन है वो शख्स जो तराशेगा इंडिया गेट पर लगने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक द्वारा तराशा जाएगा।

 

ओडिशा में पैदा हुए अद्वैत गडनायक ने प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को तराशने का अवसर मिलने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि पीएम मोदी ने उन्हें मूर्तिकार के रूप में चुना और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इंडिया गेट पर स्थापित की जाने वाली यह मूर्ति रायसीना हिल्स से आसानी से दिखाई देगी।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार यानी 21 जनवरी को खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इंडिया गेट पर ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक बनेगी।”

 

बता दें कि काले जेड ग्रेनाइट पत्थर से भव्य प्रतिमा को उकेरा जाएगा, जिसे तेलंगाना से लाया जाएगा। वहीं प्रतिमा का डिजाइन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिमा को एक छत्र के नीचे स्थापित किया जाएगा, जिसमें किंग जॉर्ज पंचम की एक प्रतिमा हुआ करती थी, जिसे 1968 में हटा दिया गया था। जब तक प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक सुभाष चंद्र बोस की एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। होलोग्राम 28 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा होगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: