
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई हैं। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट और राज्य मंत्री मिलाकर कुल 52 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो गई है।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही के बेटे सुरेश राही को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरगांव सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया था। सीतापुर जिले की हरगांव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित है। जहां सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को 38,481 मतों से हराकर जीत दर्ज की। बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश राही ने 3 बार के विधायक और बसपा प्रत्याशी रामहेत भारती को हराया था। इस बार फिर से बीजेपी ने राही पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा था और वो उस पर खरे उतरे। इसके बाद से यह कयास शुरू हो थी कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।