
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। यूपी में जीत के बाद योगी सरकार 2.0 का आज शपथ ग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का ऐलान भी कर दिया गया। जहां योगी आदित्यनाथ को एक फिर से मुख्यमंत्री बनाकर यूपी की कमान सौंपी दी गई। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बाद उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रही बेबीरानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है बेबीरानी मौर्य।
बेबीरानी मौर्य का जन्म
बेबीरानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 में आगरा के एक दलित परिवार हुआ था। बेबी रानी अनुसूचित जाति श्रेणी से आती हैं।
दलित परिवार से तालुक रखने वाली बेबीरानी मौर्य ने बीएड और फिर कला में परास्नातक की है।
साल 1990 में बेबी रानी मौर्य ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर की। साल 1995 से 2000 तक आगरा की वह पहली महिला मेयर रहीं। यहीं नहीं बेबी रानी मौर्य को साल 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया और 1998 में नारी रत्न पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा वह 2001 में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य बनीं और फिर 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। इसके बाद साल 2007 में वह विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर सीट से चुनाव लड़ी लेकिन हार गईं। फिर साल 2013 से 2015 तक वह भाजपा प्रदेश मंत्री रहीं। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया। लेकिन, 8 दिसंबर 2021 को राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर वह यूपी चुनाव 2022 में आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ी और भारी बहुमत से जीत हासिल की।
बेबी रानी मौर्य की फैमिली
बेबी राना मौर्य के पति का नाम प्रदीप कुमार है, जो कि पीएनबी में निदेशक और वरिष्ठ प्रबंधक के पद रिटायर्ड हैं। जबकि वहीं उनके ससुर आईपीएस अफसर रह चुके हैं। इतना ही नहीं उनका बेटा अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं। वह अमेरिका में रहता है और बेटी भी अमेरिका शिफ्ट हो चुकी है।
बेबी रानी मौर्य की कुल संपत्ति
इस समय भाजपा विधायक बेबी रानी मौर्य के पास बैंकों में 21.06 लाख रुपए हैं। इसके साथ ही उनके पास 2.95 लाख रुपए के शेयर हैं। एलआईसी समेत अन्य पॉलिसी 3 लाख रुपए और 5.50 लाख रुपए की ज्वेलरी है। 10 लाख रुपये अन्य साधनों से प्राप्त हैं।