
जानिए उत्तराखंड की कौन सी है वो सीट जहां से बीजेपी को हराना मुश्किल ही नहीं बल्कि है नामुमकिन?
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों जीत को लेकर जद्दोजहद कर रही है। ऐसे में देहरादून कैट की ऐसी सीट है जिसपर हमेशा से ही भाजपा की पकड़ रही है। भाजपा के दिग्गज नेता हरबंस कपूर इस सीट पर अजेय रहे, जिसकी वजह से 20 वर्षों तक इस सीट पर कोई भी उन्हें हरा नहीं सका। इस बार भी भाजपा इस सीट से बड़ा राजनीतिक खेल खेलने जा रही है। क्योंकि चुनाव से पहले ही हरबंस कपूर की मौत होने की वजह से सीट का समीकरण बिगड़ गया है। ऐसे में बड़ा सवाल है की कौन है जो देहरादून कैट सीट का उत्तराधिकारी होगा ?
ऐसे में भाजपा किसी नए चेहरे पर भरोसा करेंगी या हरबंस के परिवार के ही किसी सदस्य को मौका देगी। उधर इस सीट को लेकर लम्बे समय से जीत का इंतजार करती कांग्रेस को जीत की एक उम्मीद बन्ध गई है। इसी वजह से देहरादून कैंट के लिए कांग्रेस दावेदारों की भी फेहरिस्त काफी लंबी है। आप ने यहां से रविंद्र आनंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
भाजपा का प्रमुख दावेदार
सविता कपूर
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
दावेदारी के प्रमुख आधार
पति हरबंस कपूर के साथ कई साल से कैंट क्षेत्र में सक्रिय।
संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, दीनदयाल प्रतिष्ठान, विकल्प संस्था आदि के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़ाव।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम महिला संयोजक रहीं।
सुनील उनियाल गामा
शैक्षिक योग्यता : 12वीं
दावेदारी का प्रमुख आधार
देहरादून नगर निगम के महापौर होने के नाते शहर में जाना-पहचाना नाम। -सहज व सरल व्यक्तित्व होने के साथ हर वर्ग पर अच्छी पकड़।
राजनीतिक व सामाजिक सक्रियता के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय।
जोगेंद्र पुंडीर
शैक्षिक योग्यता : 12वीं
दावेदारी का प्रमुख आधार
संगठन में कई अहम पदों पर रहे हैं, वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष।
नियमित रूप से सामाजिक कार्यों से जुड़ाव।
क्षेत्र में सक्रियता के कारण एक जाना-पहचाना नाम।
कांग्रेस के दावेदार
सूर्यकांत धस्माना
शैक्षिक योग्यता : एमए, एलएलबी
दावेदारी का प्रमुख आधार
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता।
देहरादून कैंट में सामाजिक और राजनीतिक रूप से लगातार सक्रिय।
पहाड़ी, पंजाबी व अन्य सभी वर्ग के बीच अच्छी पहचान।
वैभव वालिया
शैक्षिक योग्यता : एमबीए
दावेदारी का प्रमुख आधार
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, सोशल मीडिया के आल इंडिया अध्यक्ष।
20 से ज्यादा राज्यों में कांग्रेस का सोशल मीडिया तंत्र तैयार करने की उपलब्धि।
शिक्षित युवा चेहरा होने के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक रूप से सक्रिय।
वीरेंद्र पोखरियाल
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
दावेदारी के प्रमुख आधार
उत्तराखंड राज्य आंदोलन का जाना-पहचाना व चर्चित नाम।
डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष, कांग्रेस में विभिन्न पद संभालने के साथ सहकारी बाजार के अध्यक्ष पद पर रहे।
सामाजिक सक्रियता के कारण कैंट में हर वर्ग के बीच अच्छी पैठ।
– जानिए देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट पर कौन हैं भाजपा और कांग्रेस के प्रबल दावेदार