![](/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220206_145252-719x470.jpg)
जानिए किस गढ़वाली गाने को लता मंगेशकर ने दी थी अपनी आवाज?
देहरादून। उत्तराखंड से भारत रत्न लता मंगेशकर का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। आज जब उनका सुबह निधन हुआ तो पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। ऐसे 1990 में गाया गढ़वाली फिल्म रैबार में उनका ‘मन भरमैगे मेरी सुध -बुध ख्वे गे’ उत्तराखंड वासियों को याद आ गया। यह गाना उत्तराखंड को लता मंगेशकर का बेशकीमती तोहफा माना जा रहा है।
बताया जाता है कि जब उत्तराखंड के लोक कलाकार लता मंगेशकर जी से मिलने जाते तो वे उन्हें प्रोत्साहित किया करती थी। इतना ही उत्तराखंड के बारे में पूछा करती थी। रविवार को मुंबई में उनके निधन की सूचना से उत्तराखंड के लोक कलाकार भी शोकाकुल में हैं। कलाकारों ने इसे हिंदुस्तानी कला जगत की बड़ी क्षति बताया है।
लता जी को याद करते हुए उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह ने बताया कि, “मेरा भी मन था कि लता मंगेशकर के साथ गढ़वाली गीत गाऊं, लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिल पाया। आज उनके निधन की खबर सुनकर मन दुखी है। लोकगायक पद्मश्री डा. प्रीतम भरतवाण ने कहा कि लता मंगेशकर के इस दुनिया को छोड़कर जाने के बड़ा दुख है। उनके गीतों का दीवाना पूरी दुनिया है। उन जैसे कलाकार सदियों नहीं कई सदियों में जन्म लेते हैं। वे स्वरों की देवी स्वरूप थीं।”