
जानिए उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में आज कौन से विधेयक होंगे पेश?
उत्तराखंड । बीते गुरुवार उत्तराखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र प्रारम्भ हुआ है। आज उत्तराखंड सरकार विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। इसके साथ आज 2021 – 22 का दूसरा अनुपूरक बजट को पेश किया जाएगा। यह अनुपूरक बजट 1400 से 1500 के बीच मे होगा। इसके साथ – साथ उत्तराखंड सरकार देवास्थानम प्रबन्धन बोर्ड को खत्म करने का भी विधेयक सदन में पेश कर सकती है।
गुरुवार से शुरू हुए सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सरकार अपना कामकाज निपटाएगी। बीते गुरुवार को शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई थी। आज उसका दूसरा दिन है। आज सदन में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन निरसन विधेयक 2021 समेत आठ विधेयक पेश किए जाने है। कुछ समय पहले ही मंत्रिमंडल की एक बैठक में देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को खत्म करने का फैसला लिया गया था।
शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन पेश हो सकते है ये विधेयक
-उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन निरसन विधेयक, 2021
-उत्तराखंड पंचायती राज द्वितीय संशोधन विधेयक, 2021
-आम्रपाली विश्वविद्यालय के विधेयक, 2021
-उत्तराखंड नजूल भूमि प्रबंधन व्यवस्थापन एवं निस्तारण विधेयक 2021
-सोसाइटी रजिस्टरीकरण उत्तराखंड संशोधन विधेयक, 2021
-उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश) लोक सेवा (अधिकरण)(संशोधन) विधेयक 2021
-उत्तराखंड सिविल विधि संशोधन विधेयक, 2021
उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडली, विकास एवं विनियमन पुनर्जीवित विधेयक 2021