
जानें कब से शुरू होगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा …
29 सितंबर को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगा रही है | इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा क्रांतिकारियों की धरती कहे जाने वाले मेरठ से 29 सितंबर को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी योगी सरकार के वादाखिलाफी और चुनावी वादे पूरे न करने के लिए शहर शहर गांव गांव जाएंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में 6 महीने से कम का समय बचा है | ऐसे वक्त पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर कहा की की उम्मीदवार कर नाम तय करने में संगठन के पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होगा आगामी विधानसभा चुनाव
कांग्रेस पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा किया उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। लकी अभी तक कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवार का नाम तय नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और वह इस बार प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों में अकेले दम कम दिखाएगी।