जानिए ओट्स के अचूक फायदे, सेहत को पहुंचाता है ऐसे लाभ
स्वस्थ रहना व्यक्ति के लिए काफी जरूरी है। कोरोना काल में खुद को हेल्दी रखने के लिए सबने खूब प्रयास किए। हर संभव चीज को अपनी जीवन में अपनाने की कोशिश की गई। ऐसे में आपने ओट्स का भी सेवन किया होगा। ओट्स खाने के काफी लाभ है।
ओट्स के फायदे
ओट्स में भरपूर फाइबर होता है। अन्य दूसरे अनाजों की तुलना में इसमें प्रोटीन और फैट भी अधिक पाया जाता है।
ओट्स विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
ओट्स में एवेनथ्रामाइड्स सहित कई अच्छे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में लाभ प्रदान करते हैं।
ओट्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कई फायदे हैं। यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल के स्तर को बेहतर बनाये रखने में मदद करता है।
बीटा-ग्लूकन के कारण, ओट्स इंसुलिन सक्रियता में सुधार कर सकता है और ब्लड शुगर को शरीर में कम करने में मदद करता है।
ओट्स में अधिक फाइबर होने का फायदा ये होता है कि ये आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रखता है, जो वजन को कम करने में सहायता करता है।