
जानिए नीम और हल्दी के अचूक फायदे, सेवन से मिलेगा ये लाभ
नीम एक ऐसा पेड़ है जिसे औषधी के रूप में प्रयोग में पाया जाता है। नीम के फल, टहनी और जड़ों में अलग-अलग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में किया जाता है। वहीं हल्दी में भी खाने के साथ ही कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। वहीं इसका इस्तेमाल करेंगे तो इसके अनगिनत फायदे होंगे।
शरीर में पैदा करता है ऊर्जा
नीम हल्दी का सेवन आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ता है। खाली पेट अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो इसके कई चमत्कारी गुण होते हैं।
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
नीम और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में मदद करता है।
आंत को साफ रखने में करे मदद
नीम हल्दी का सेवन आपके पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है। आंतों में कई ऐसे पदार्थ हैं जो आगे चलकर बीमारी का रूप ले सकते हैं वहीं इस मिश्रण से आपकी आंतें साफ रहेंगी।
कैसे करें इस्तेमाल
इस फायदों के अपनाने के लिए आप रोज सुबह नीम की पत्ती और हल्दी खाकर गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को पीस पर इसकी गोली बना लें। आप इस तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आप मिश्रण का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप कम मात्रा से ही इसका इस्तेमाल करें।