Entertainment

जानिए भारत के सबसे अमीर 5 YouTubers, इनकी कमाई जान रह जाएंगे दंग

YouTube दुनिया में सबसे लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग प्लेटफार्मों में से एक है। हाल के वर्षों में, भारत में YouTube की लोकप्रियता आसमान छू गई है। इसके साथ, कई भारतीय YouTubers की फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है और उन्हें भारी मात्रा में कमाई कर रहे हैं।

 

भारत के 5 सबसे अमीर YouTubers:

 

1. अजय नागर

 

कैरी मिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर एक भारतीय YouTuber और स्ट्रीमर हैं और इसके 35 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक कैरीमिनाटी की कुल संपत्ति 35 लाख डॉलर (लगभग 26 करोड़ रुपये) है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्टिंग वीडियो और डिस ट्रैक बनाते हैं।

 

2. भुवन बाम

 

भुवन बाम भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले YouTubers में से एक है, और उनके कॉमेडी चैनल ‘BB ki Vines’ के 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक लेखक, गायक और गीतकार भी हैं। उन्होंने अपने वीडियो में भुवन, बनछोड़दास, समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबलू, जानकी, मिसेज वर्मा, अदरक बाबा, मिस्टर होला, पापा माकीचू और डिटेक्टिव मंगलू जैसे कई किरदार निभाए हैं। उनकी सिरीज ‘ढिंधोरा’, जिसमें भुवन ने इन सभी पात्रों को निभाया, एक बड़ी हिट बन गई। बिजनेस कनेक्ट इंडिया के अनुसार, 2021 में भुवन बाम की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर (25 करोड़ रुपये) थी।

 

3. आशीष चंचलानी

 

आशीष चंचलानी के YouTube चैनल, जिसका नाम आशीष चंचलानी वाइन है, के 27 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उनके कॉमेडी वीडियो दर्शकों को पसंद आते हैं। हाल ही में आशीष ला में स्पाइडरमैन: नो वे होम के प्रीमियर में शामिल हुए थे। वह MCU के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने एवेंजर्स की स्टार कास्ट का इंटरव्यू भी लिया है। बिजनेस कनेक्ट इंडिया ने बताया कि आशीष लगभग 115,000 डॉलर से 180,000 डॉलर प्रति माह कमाते हैं।

 

4. अमित भड़ाना

 

अमित भड़ाना के YouTube पर 23.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उनका एक वीडियो YouTube की 2018 ग्लोबल टॉप 10 वीडियो सूची में दिखाया गया था। हाल ही में, उन्होंने राजेश शर्मा, हेमंत पांडे, मनोज बख्शी और मनोज जोशी जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया। बिजनेस कनेक्ट इंडिया के मुताबिक, अमित भड़ाना की कुल संपत्ति करीब 5.7 मिलियन डॉलर है।

 

5. गौरव चौधरी

 

गौरव चौधरी, जिन्हें टेक्निकल गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय टेक YouTuber हैं, जो दुबई में रहते हैं। उनके चैनल के 22 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और बिजनेस कनेक्ट इंडिया के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $45 मिलियन (326 करोड़ रुपये) है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: