
जानिए कितना फायदा दे सकता है ई-श्रम कार्ड
भारत सरकार से लेकर राज्य सरकारें गरीब के उत्थान में जुटी हुईं हैं। जिसको लेकर कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। गरीब तबके के लोगों को आर्थिक रूप से मदद और फायदे मिल सके। इसको लेकर सरकार जागरूकता अभियान भी चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड। केंद्र सरकार की ये योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाई जा रही है। इसके लिए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की भी शुरुआत की थी। जिससे आप खुद ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार की इस योजना के कई फायदें हैं। अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बना लेते हैं तो इसे बना लेते हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है।
ई-श्रम कार्ड बनाने के ये हैं लाभ
ई-श्रम कार्ड बनवाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें किसी भी कामगार को किसी भी तरह का कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है। इस ई-श्रम कार्ड में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। वहीं, अगर कामगार की किसी हादसे में मौत हो जाती है। तो उसे 2 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए करें रजिस्ट्रेशन
या तो किसी कैफे से या खुद ही आप इन आसान स्टेप से ई-श्रम कार्ड आसानी से बना सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर यहां रजिस्टर ऑन ई-श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज करना होगा। इसके बाद स्टेप बाई स्टेप आपको बाकी जरूरी जानकारी भरनी होंगी। और अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। और ये सारी डिटेल्स भरते ही आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।