
किन्नौर : मलबे में दबी SUV और यात्रियों का अभी तक नहीं मिल पाया कोई सुराग, अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से सोमवार को दो और शव बरामद किए गए। जिससे मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। किन्नौर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
बीते बुधवार को किन्नौर में हुए भूस्खलन में लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान अभी भी जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि, सोमवार को निचार तहसील में नेशनल हाईवे 5 पर स्तिथ चौरा गांव में मलबे से दो शव बरामद हुए हैं। उनका कहना है कि, भावनगर SHO ने उन्हें जानकारी ये दी है।
उन्होंने कहा कि, रविवार रात को रोके गए खोज और बचाव अभियान को सोमवार सुबह फिर शुरू किया गया । बताया जा रहा है कि मलबे में दबी SUV और उसमें बैठे यात्रियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उनको अभी भी ढूंढा जा रहा है।
NDRF , ITBP, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से ये अभियान चलाया जा रहा हैं।
जिले में बुधवार को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक टैक्सी मलबे में दबी मिली। इस टैक्सी में आठ शव भी पाए गए। वहीँ उसी दिन क्षतिग्रस्त हालत में दो और कारें भी बरामद की गई थीं।
गुरुवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। एचआरटीसी की एक बस, जो अन्य वाहनों के साथ मलबे के नीचे दब गई थी , दो दिन बाद मिल पाई जो बुरी तरह से क्षतिग्रत हो चुकी थी। इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।
ये भी पढ़े:- BSP के ब्राम्हण सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत, महासचिव सतीश मिश्र करेंगे अगुवाई