TrendingUttar Pradesh

केशव का सपा पर तंज, कहा- अखिलेश को मजबूरी में याद आ रहे शिवपाल

रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन व कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्‍सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से उन्‍होंने मैनपुरी में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

मैनपुरी: उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ में पहुंचे। यहां उन्‍होंने एसएम ग्राउंड पैलेस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ मैनपुरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन व कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्‍सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से उन्‍होंने मैनपुरी में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी के लोगों के दर्द को मैं जानता हूं। यहां अपराध, कब्जा और गुंडागर्दी की कहानी भी जानता हूं। अब अपराध मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश से भाजपा सरकार में खत्म हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि मैनपुरी में कमल खिलाना ही नहीं है, बल्कि लाखों के अंतर से जिताना भी है।

UP: योगी का तोहफा! 68 हजार एनएचएम कर्मियों को मिलेगा सामूहिक बीमा का लाभ

नेताजी ने दिया था मोदी जी को जीत का आशीर्वाद

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि अखिलेश जी कहते हैं कि मैनपुरी हमारी परंपरागत सीट है, हमारा गढ़ है। अखिलेश यादव जी भूल गये कि अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है। हर गढ़ में हराया है, इसमें भी हराएंगे। उन्‍होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जानते थे कि प्रदेश व देश का नेतृत्व कौन बेहतर कर सकता है, इसीलिए उन्होंने मोदी जी को 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था।

उप मुख्‍यमंत्री मौर्य ने कहा कि रघुराज शाक्य के मैदान में आने के बाद सपा में खलबली मची हुई है। यहां मजबूरी में अखिलेश को शिवपाल सिंह यादव याद आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: