Uttar Pradesh

केशव प्रसाद मौर्य ने पिछली सरकार पर साधा निशाना, कहा- पहले था कलयुग अब भाजपा का है सतयुग

पिछली सरकार में विकास को लेकर कलियुग चल रहा था, पर अब भाजपा सरकार का सतयुग है। अब भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफियाओं की मनमानी नहीं चलने वाली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यालय स्थित पुलिस परेड मैदान में कहीं।

लोगों को संबोधित करते वक्त उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में कागजों पर काम होते थे, पर अब विकास जमीन पर नजर आता है। किसान को राहत देने के साथ सौभाग्य योजना, पीएम आवास योजना द्वारा जनता को लाभान्वित किया गया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, हमें 2022 चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। डिप्टी सीएम ने लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की 94 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, इन परियोजनाओं की कुल लागत 68400 लाख रूपये है। जिनमें लोनिवि की कुल 69 परियोजनाओं की कीमत 17256 लाख रुपये है। 14600 लाख की कीमत की कुल 23 परियोजनाओं का डिप्टी सीएम ने शिलान्यास किया।

शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने जिले की 5.22 अरब रुपये कीमत की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। और 1.61 अरब रुपये की 24 परियोजनाओं का डिप्टी सीएम ने शिलान्यास किया। 92 परियोजनाएं कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की , एक परियोजना सेतु निगम की और एक परियोजना विश्व बैंक खंड झांसी की शामिल हैं।

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैनर और होर्डिंग्स पुलिस परेड से लेकर पारस गेस्ट हाउस तक सड़क के दोनों तरफ लगे मिले। सड़क के दोनो तरफ उनके आने को लेकर यह होर्डिंग्स लगाई गई हैं।

सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग में डिप्टी सीएम के आने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम गड्ढों को भरवाने में जुटी नजर आई। सड़क के गड्ढों में डामर और गिट्टी का मसाला भरकर समतल किया गया। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह छह बजे तक हुई बारिश की वजह से मुख्यालय में बने पुलिस परेड मैदान पानी से भर गया। मंच के रास्ते सभी ने पानी भरने की वजह से प्रशासन ने जनसभा को एक घंटे देरी से करने का फैसला लिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: