IndiaIndia - World

कर्नाटक हिजाब विवाद : बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या केस में 8 आरोपियों की हुई गिरफ्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच शिवमोगा में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के दो और आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हत्या के बाद शिवमोगा के कुछ इलाकों में हिंसा भड़क गई। इसके बाद शिवमोगा में लगाया गया कर्फ्यू 25 फरवरी शुक्रवार तक बढ़ा दिया गया।

 

मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने दी जानकारी

 

कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने बताया कि हत्या के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या व हिंसा को लेकर शिवमोगा के दो थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मिंयों की जांच के आदेश दिए गए। कोटे व डोड्डापेट पुलिस थानों के प्रदर्शन का आडिट करने की जरूरत है।

 

वहीं शिवमोगा के डीआईजी पूर्वी क्षेत्र डॉ. के. त्यागराजन ने कहा कि शहर में हालात पर अभी काबू पाया गया है।

 

कब की है घटना

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में कल यानी 20 फरवरी को देर रात अज्ञात हमलावरों ने हर्षा नामक एक 23 साल के युवक पर हमला कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया। फिलहाल अभी इस हत्या के पीछे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

हिजाब के खिलाफ लिखी थी पोस्ट

 

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि, 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था। इधर बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री ने मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की है। फिलहाल आपको बात दें कि बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है। विपक्ष यहां की सरकार को घेर रहा है। वहीं लोग इस समय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: