
TrendingUttar Pradesh
कानपुर: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैनाल पंप परियोजना का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
इस परियोजना का शुभारंभ 1986 में शुरू हुआ था और इसका शिलान्यास कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री रहे
कानपुर देहातः सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमराहट कैनाल पंप परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि ये परियोजना यूपी विस चुनाव बड़ा मुद्दा रही है।
आपको बता दें कि इस परियोजना का शुभारंभ 1986 में शुरू हुआ था और इसका शिलान्यास कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी के द्वारा किया गया था।
इस परियोजना में 475 हॉर्स पावर की तीन मोटर के जरिए यमुना नदी से पानी उठाने और 200 हॉर्स पावर की तीन मोटरों से पानी को शिफ्ट करके लहरों में आपूर्ति करने की व्यवस्था थी। जिससे कि क्षेत्र में नेहरू में किसानों की सीट के लिए पर्याप्त पानी 24 घंटे मिलता रहेगा।