IndiaIndia - World

कन्नड़ कबीर धार्मिक प्रवचनकर्ता इब्राहिम सुतार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

प्रख्यात धार्मिक प्रवचनकर्ता एवं पद्मश्री से सम्मानित इब्राहिम सुतार का बागलकोट जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इब्राहिम सुतार को कन्नड़ कबीर के रूप में भी जाना जाता था। सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है।

 

सुतार के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था।

 

इब्राहिम सुतार का परिचय

 

सुतार 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। दस मई 1940 को जन्मे सुतार ने केवल तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की थी, लेकिन आध्यात्मिकता की उनकी लालसा ने उन्हें इस्लामी किताबों के अलावा हिंदू धर्मग्रंथों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

 

बता दें कि इब्राहिम सुतार कर्नाटक और भारत के अन्य हिस्सों के संतों के लेखन से भी प्रभावित थे। 1970 में उन्होंने सौहार्द लोक संगीत मेला की स्थापना की थी, जिसमें कलाकारों की एक टीम पड़ोसी गांवों में धार्मिक प्रवचन दिया करती थी। उन्हें जानने वाले बताते हैं कि कन्नड़ कबीर ने अपने भाषणों में हमेशा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक सद्भाव पर जोर दिया। उन्हें श्रीमद् भगवदगीता के साथ-साथ कुरान की भी अच्छी जानकारी थी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: