Uttar Pradesh

कल्याण सिंह निधन : पीएम मोदी बोले- जीवन भर ‘जन कल्याण’ का काम कर उन्होंने अपना नाम सार्थक किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह हम सभी के लिए शोक की घड़ी है। कल्याण सिंह जी ने जीवन भर जन 'कल्याण' के लिए काम किया। और माता-पिता द्वारा रखा गया नाम उन्होंने सार्थक किया।

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में लखनऊ के SGPGI में शनिवार को निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। शनिवार को उनकी हालत फिर से बिगड़ गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर का दौरा रद्द कर PGI पहुंचे थे। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बार था जब मुख्यमंत्री योगी पूर्व सीएम का हालचाल जानने पहुंचे थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण जी का जाना दुखद है। उन्होंने पूरे जीवन भर काम किया। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने, उसके लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। उनके जैसा नेता हमें दोबारा मिलना मुश्किल है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह हम सभी के लिए शोक की घड़ी है। कल्याण जी ने जीवन भर जन ‘कल्याण’ के लिए काम किया। और माता-पिता द्वारा रखा गया नाम उन्होंने सार्थक किया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह देश के कोने-कोने में विश्वास का दूसरा नाम थे। जब भी जो भी दायित्व उन्हें मिला, उन्होंने उसका निर्वाहन किया। आज भारत ने एक मूल्यवान हीरे को खोया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के घर पर पूजा और अंतिम दर्शन की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को दी गई है। विधानसभा में उनके अंतिम दर्शन की जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सिद्धार्थ नाथ सिंह के पास है। बीजेपी पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन की ड्यूटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करने वाले हैं। अलीगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को जिम्मा मिला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के घर पर पहुंचे और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार को ढांढस भी बंधाया। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बनारस में काशी विश्वनाथ को बांधी गई राखी, भक्तों का उमड़ा हुजूम

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: