![](/wp-content/uploads/2021/12/446853-ramnath-kovind-780x470.jpg)
TrendingUttar Pradesh
यूपी विधानमंडल का आज होगा संयुक्त विशेष सत्र, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे संबोधित
बृजेश पाठक के साथ ही सभी पार्टियों के विधानमंडल दल के नेताओं द्वारा राष्ट्रपति का स्वागत किया जाएगा।
लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानमंडल का विशेष सत्र आज आहूत किया गया है। विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त विशेष सत्र को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। विधानमंडल के पोर्टिको में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक के साथ ही सभी पार्टियों के विधानमंडल दल के नेताओं द्वारा राष्ट्रपति का स्वागत किया जाएगा।
इस संयुक्त बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। सतीश महाना ने बताया कि आज दोनों सदनों की सर्वसम्मति से आयोजन हो रहे हैं। राष्ट्रपति का संबोधन उत्तर प्रदेश की 18 विधानसभा की गरिमा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का गौरवशाली अतीत रहा है। देश की स्वतंत्रता के 75 में वर्ष में मनाए जा रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतीत की उपलब्धियों का पुनर लोकन करने के साथ ही अगले 25 वर्षों के कार्य योजना तैयार करने का भी आवाहन किया है इसी क्रम में आज राष्ट्रपति दोनों सदनों का मार्गदर्शन करेंगे।