India Rise Special

झारखंड : तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की मौत और दो बच्चे घायल

झारखंड के चतरा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसमें एक बच्ची सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों को हजारीबाग के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

झारखंड के चतरा में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है यह लोग मवेशी चराने जंगल की तरफ गए थे। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग के अस्पताल में भेज दिया गया।

मँझोलिया गाँव में एक बच्ची की मौत दो बच्चे घायल

जानकारी के अनुसार, दोनों लोग अलग अलग थाना क्षेत्र के थे। राजपुर थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव में पहले घटना हुई। अनिसा कुमारी जंगल में मवेशी चराने गई थी। आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। गाँव के लोगों ने बच्चों को सबसे पहले स्वास्थ्य उप केंद्र इटखोरी में भर्ती कराया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को हजारीबाग अस्पताल भेजनगे की सलाह दी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: