
झारखंड : सेना में भर्ती कराने के नाम पर करोड़ो की रकम लेकर हुआ था फरार, पुलिस ने दबोचा !
रांची : सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले शौकत अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड के नामकुम पुलिस ने बुद्धवार को इस केस को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी सेना में बहाली का लालच देकर लोगो से लाखों की रकम वसूला करता था।
जानकारी के मुताबिक, आर्मी इंटेलिजेंस को सबसे पहले यह खबर मिली थी कि शौकत अली नामकुम ओवरब्रिज के मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस (एमइएस) इंपेक्शन में मौजूद हैं। आर्मी इंटेलिजेंस ने तुरंत नामकुम थाना पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
शौकत अली अंसारी पर आरोप हैं कि वह सेना में बहाली के नाम पर युवकों से करोड़ों रुपये की रकम लूटता था। शौकत अली पेशे से एमइएस में चौकीदार के पद कार्यरत हैं।वह एमइएस के ही इंपेक्शन बंगले में निवास करता था। पुलिसकर्मी प्रवीण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार शौकत अली से जुड़े लोगों को अभी खोज जा रहा हैं।
शौकत अली का यह फ्रॉड विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। उन्होंने सैकड़ों बेरोजगार युवक से सेना में बहाली के नाम पर पैसे लूटे थे। 27 जून 2021 को ऐसे ही एक युवक ने ठगी का मामला थाने में दर्ज कराया था। शौकत अली के सहयोगी पकंज सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
बताया जा रहा है कि, कुछ समय पहले 3 युवक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर भारतीय सेना के कैंप पहुच गए थे। इसके बाद दानापुर कैंट ने आर्मी इंटेलिजेंस तक यह जानकारी पहुचाई। बात यह है कि पंकज सिंह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में भर्ती होने के लिए एक शख्स एमइएस गेस्ट हाउस में फर्जी वर्दी पहनकर मेडिकल टेस्ट लिया करता था।
वह शख्स भी शौकत अली के साथ शामिल था। टेस्ट के बाद वह युवकों से पैसे लेते थे। इंटेलिजेंस पदाधिकारी के अनुसार अब तक विभिन्न राज्यों से 131 से अधिक लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर पैसे ठगे जा चुके है।