India Rise Special

झारखंड : बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, मुख्यमंत्री सोरेन ने किया हवाई दौरा, सहायता करने की तैयारी शुरू !

रांची : बिहार के साथ साथ झारखंड में भी बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। साहिबगंज पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की टीम भी रही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार सारी मदद करेगी। साथ ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा जिससे उनकी मदद हो सके। सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगो की सहायता के लिए तैयार है।

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में बाढ़ पभावित क्षेत्रो का सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा है कि, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की हर मुमकिन तरीके से मदद की जाएगी। उनको खाद्य सामग्री, चिकित्सा की सुविधा सरकार द्वारा पहुचाई जाएगी। इसके अलावा उनको सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। बाढ़ में फंसे मवेशियों के लिए भी चारे के व्यवस्था और सुरक्षित जगह पर ले जाने की व्यवस्था जारी है।

साहिबगंज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 35 योजनाओं की घोषणा और कई अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत पंचकठिया संथाली पंचायत से दो, कदमा पंचायत से एक को मुख्यमंत्री स्वीकृति पत्र दिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: